हम तेरे लिये चान्दी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएंगे।
9हे मेरी प्रिय मैं ने तेरी तुलना फिरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है।
10तेरे गाल केशों के लटों के बीच क्या ही सुन्दर हैं, और तेरा कण्ठ हीरों की लड़ों के बीच।
11हम तेरे लिये चान्दी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएंगे।
12जब राजा अपनी मेज के पास बैठा था मेरी जटामासी की सुगन्ध फैल रही थी।
13मेरा प्रेमी मेरे लिये लोबान की थैली के समान है जो मेरी छातियों के बीच में पड़ी रहती है।।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें