यहोवा की आज्ञा के अनुसार जो उस ने मूसा को दी सलोफाद की बेटियों ने किया।
8और इस्त्राएलियों के किसी गोत्रा में किसी की बेटी हो जो भाग पानेवाली हो, वह अपने ही मूलपुरूष के गोत्रा के किसी पुरूष से ब्याही जाए, इसलिये कि इस्त्राएली अपने अपने मूलपुरूष के भाग के अधिकारी रहें।
9किसी गोत्रा का भाग दूसरे गोत्रा के भाग में मिलने न पाएं; इस्त्राएलियों के एक एक गोत्रा के लोग अपने अपने भाग पर बने रहें।
10यहोवा की आज्ञा के अनुसार जो उस ने मूसा को दी सलोफाद की बेटियों ने किया।
11अर्थात् महला, तिर्सा, होग्ला, मिलका, और नोआ, जो सलोफाद की बेटियां थी, उन्हों ने अपने चचेरे भाइयों से ब्याह किया।
12वे यूसुफ के पुत्रा मनश्शे के वंश के कुलों में ब्याही गई, और उनका भाग उनके मूलपुरूष के कुल के गोत्रा के अधिकार में बना रहा।।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें