यशायाह 52:3

क्योंकि यहोवा यों कहता है, तुम जो सेंतमेंत बिक गए थे, इसलिये अब बिना रूपया दिए छुड़ाए भी जाओगे।

प्रसंग सहित पढ़ें · यशायाह 52

1हे सिरयोन, जाग, जाग ! अपना बल धारण कर; हे पवित्रा नगर यरूशलेम, अपने शोभायमान वस्त्रा पहिन ले; क्योंकि तेरे बीच खतनारहित और अशुद्ध लोग फिर कभी प्रवेश न करने पाएंगे।

2अपने ऊपर से धूल झाड़ दे, हे यरूशलेम, उठ; हे सिरयोन की बन्दी बेटी अपने गले के बन्धन को खोल दे।।

3क्योंकि यहोवा यों कहता है, तुम जो सेंतमेंत बिक गए थे, इसलिये अब बिना रूपया दिए छुड़ाए भी जाओगे।

4प्रभु यहोवा यों कहता है, मेरी प्रजा पहिले तो मि में परदेशी होकर रहने को गई थी, और अश्शूरियों ने भी बिना कारण उन पर अत्याचार किया।

5इसलिये यहोवा की यह वाणी है कि मैं अब यहां क्या करूं जब कि मेरी प्रजा सेंतमेंत हर ली गई है? यहोवा यह भी कहता है कि जो उन पर प्रभुता करते हैं वे उधम मचा रहे हैं, और, मेरे नाम कि निन्दा लगातार दिन भर होती रहती है।

यशायाह 52 पूरा पढ़ें

इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें

KJV தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ