और रात को छावनी में ओस पड़ती थी तब उसके साथ मन्ना भी गिरता था।
7मन्ना तो धनिये के समान था, और उसका रंग रूप मोती का सा था।
8लोग इधर उधर जाकर उसे बटोरते, और चक्की में पीसते वा ओखली में कूटते थे, फिर तसले में पकाते, और उसके फुलके बनाते थे; और उसका स्वाद तेल में बने हुए पुए का सा था।
9और रात को छावनी में ओस पड़ती थी तब उसके साथ मन्ना भी गिरता था।
10और मूसा ने सब घरानों के आदमियों को अपने अपने डेरे के द्वार पर रोते सुना; और यहोवा का कोप अत्यन्त भड़का, और मूसा को भी बुरा मालूम हुआ।
11तब मूसा ने यहोवा से कहा, तू अपने दास से यह बुरा व्यवहार क्यों करता है? और क्या कारण है कि मैं ने तेरी दृष्टि में अनुग्रह नहीं पाया, कि तू ने इन सब लोगों का भार मुझ पर डाला है?
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें