मलाकी के द्वारा इस्राएल के विषय में कहा हुआ यहोवा का भारी वचन।।
1मलाकी के द्वारा इस्राएल के विषय में कहा हुआ यहोवा का भारी वचन।।
2यहोवा यह कहता है, मैं ने तुम से प्रेम किया है, परन्तु तुम पूछते हो, तू ने किस बात में हम से प्रेम किया है? यहोवा की यह वाणी है, क्या एसाव याकूब का भाई न था?
3तौभी मैं ने याकूब से प्रेम किया परन्तु एसाव को अप्रिय जानकर उसके पहाड़ों को उजाड़ डाला, और उसकी बपौती को जंगल के गीदड़ों का कर दिया है।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें