प्रिय वैद्य लूका और देमास का तुम्हें नमस्कार।
12इपफ्रास जो तुम में से है, और मसीह यीशु का दास है, तुम से नमस्कार कहता है और सदा तुम्हारे लिये प्रार्थनाओं में प्रयत्न करता है, ताकि तुम सिद्ध होकर पूर्ण विश्वास के साथ परमेश्वर की इच्छा पर स्थिर रहो।
13मैं उसका गवाह हूं, कि वह तुम्हारे लिये और लौदीकिया और हियरापुलिसवालों के लिये बड़ा यत्न करता रहता है।
14प्रिय वैद्य लूका और देमास का तुम्हें नमस्कार।
15लौदीकिया के भाइयों को और तुमफास और उन के घर की कलीसिया को नमस्कार कहना।
16और जब यह पत्रा तुम्हारे यहां पढ़ लिया जाए, तो ऐसा करना कि लौदीकिया की कलीसिया में भी पढ़ा जाए, और वह पत्रा जो लौदीकिया से आए उसे तुम भी पढ़ना।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें