उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भांति बजाओ।।
1हे धर्मियों यहोवा के कारण जयजयकार करो् क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करनी सोहती है।
2वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तारवाली सारंगी बजा बजाकर उसका भजन गाओ।
3उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भांति बजाओ।।
4क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है; और उसका सब काम सच्चाई से होता है।
5वह धर्म और न्याय से प्रीति रखता है; यहोवा की करूणा से पृथ्वी भरपूर है।।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें