एस्तेर 4:10

तब एस्तेर ने हताक को मोर्दकै से यह कहने की आज्ञा दी,

प्रसंग सहित पढ़ें · एस्तेर 4

8फिर यहूदियों को विनाश करने की जो आज्ञा शूशन में दी गई थी, उसकी एक नकल भी उस ने हताक के हाथ में, एस्तेर को दिखाने के लिये दी, और उसे सब हाल बताने, और यह आज्ञा देने को कहा, कि भीतर राजा के पास जाकर अपने लोगों के लिये गिड़गिड़ाकर बिनती करे।

9तब हताक ने एस्तेर के पास जाकर मोर्दकै की बातें कह सुनाई।

10तब एस्तेर ने हताक को मोर्दकै से यह कहने की आज्ञा दी,

11कि राजा के सब कर्मचारियों, वरन राजा के प्रान्तों के सब लोगों को भी मालूम है, कि क्या पुरूष क्या स्त्री कोई क्यों न हो, जो आज्ञा बिना पाए भीतरी आंगन में राजा के पास जाएगा उसके मार डालने ही की आज्ञा है; केवल जिसकी ओर राजा सोने का राजदणड बढ़ाए वही बचता है। परन्तु मैं अब तीस दिन से राजा के पास नहीं बुलाई गई हूँ।

12एस्तेर की ये बातें मोर्दकै को सुनाई गई।

एस्तेर 4 पूरा पढ़ें

इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें

KJV தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ