पृथ्वी में से सच्चाई उगती और स्वर्ग से धर्म झुकता है।
9निश्चय उसके डरवैयों के उठ्ठार का समय निकट है, तब हमारे देश में महिमा का निवास होगा।।
10करूणा और सच्चाई आपस में मिल गई हैं; धर्म और मेल ने आपस में चुम्बन किया हैं।
11पृथ्वी में से सच्चाई उगती और स्वर्ग से धर्म झुकता है।
12फिर यहोवा उत्तम पदार्थ देगा, और हमारी भूमि अपनी उपज देगी।
13धर्म उसके आगे आगे चलेगा, और उसके पांवों के चिन्हों को हमारे लिये मार्ग बनाएगा।।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें