जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।
11यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूं; क्योंकि मैं ने यह सीखा है कि जिस दशा में हूं, उसी में सन्तोष करूं।
12मैं दीन होना भी जानता हूं और बढ़ना भी जानता हूं: हर एक बात और सब दशाओं में तृप्त होना, भूखा रहना, और बढ़ना- घटना सीखा है।
13जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।
14तौभी तुम ने भला किया, कि मेरे क्लेश में मेरे सहभागी हुए।
15और हे फिलिप्पियो, तुम आप भी जानते हो, कि सुसमाचार प्रचार के आरम्भ में जब मैं ने मकिदुनिया से कूच किया तब तुम्हें छोड़ और किसी मण्डली ने लेने देने के विषय में मेरी सहयता नहीं की।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें