और यूहन्ना को उसके चेलों ने इन सब बातों का समचार दिया।
16इस से सब पर भय छा गया; और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे कि हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपा दृष्टि की है।
17और उसके विषय में यह बात सारे यहूदिया और आस पास के सारे देश में फैल गई।।
18और यूहन्ना को उसके चेलों ने इन सब बातों का समचार दिया।
19तब यूहन्ना ने अपने चेलों में से दो को बुलाकर प्रभु के पास यह पूछने के लिये भेजा; कि क्या आनेवाला तू ही है, या हम किसी और दूसरे की बाट देखें?
20उन्हों ने उसके पास आकर कहा, यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले ने हमें तेरे पास यह पूछने को भेजा है, कि क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की बाट जोहें?
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें