तब यहोवा से आज्ञा पाकर मूसा ने इस्त्राएलियों से कहा, यूसुफियों के गोत्री ठीक कहते हैं।
3तो यदि वे इस्त्राएलियों के और किसी गोत्रा के पुरूषों से ब्याही जाएं, तो उनका भाग हमारे पितरों के भाग से छूट जाएगा, और जिस गोत्रा में से ब्याही जाएं उसी गोत्रा के भाग में मिल जाएगा; तब हमारा भाग घट जाएगा।
4और जब इस्त्राएलियों की जुबली होगी, तब जिस गोत्रा में वे ब्याही जाएं उसके भाग में उनका भाग पक्की रीति से मिल जाएगा; और वह हमारे पितरों के गोत्रा के भाग से सदा के लिये छूट जाएगा।
5तब यहोवा से आज्ञा पाकर मूसा ने इस्त्राएलियों से कहा, यूसुफियों के गोत्री ठीक कहते हैं।
6सलोफाद की बेटियों के विषय में यहोवा ने यह आज्ञा दी है, कि जो वर जिसकी दृष्टि में अच्छा लगे वह उसी से ब्याही जाए; परन्तु वे अपने मूलपुरूष ही के गोत्रा के कुल में ब्याही जाएं।
7और इस्त्राएलियों के किसी गोत्रा का भाग दूसरे के गोत्रा के भाग में ने मिलने पाए; इस्त्राएली अपने अपने मूलपुरूष के गोत्रा के भाग पर बने रहें।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें