और यीशु मन्दिर में सुलैमान के ओसारे में टहल रहा था।
21औरों ने कहा, ये बात ऐसे मनुष्य की नहीं जिस में दुष्टात्मा हो: क्या दुष्टात्मा अन्धों की आंखे खोल सकती है?
22यरूशलेम में स्थापन पर्ब्ब हुआ, और जाड़े की ऋतु थी।
23और यीशु मन्दिर में सुलैमान के ओसारे में टहल रहा था।
24तब यहूदियों ने उसे आ घेरा और पूछा, तू हमारे मन को कब तक दुविधा में रखेगा? यदि तू मसीह है, तो हम से साफ कह दे।
25यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, कि मैं ने तुम से कह दिया, और तुम प्रतीति करते ही नहीं, जो काम मैं अपने पिता के नाम से करता हूं वे ही मेरे गवाह हैं।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें