यहोवा की शरण लेनी, मनुष्य पर भरोसा रखने से उत्तम है।
6यहोवा मेरी ओर है, मैं न डरूंगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?
7यहोवा मेरी ओर मेरे सहायकों में है; मैं अपने बैरियों पर दृष्टि कर सन्तुष्ट हूंगा।
8यहोवा की शरण लेनी, मनुष्य पर भरोसा रखने से उत्तम है।
9यहोवा की शरण लेनी, प्रधानों पर भी भरोसा रखने से उत्तम है।।
10सब जातियों ने मुझ को घेर लिया है; परन्तु यहोवा के नाम से मैं निश्चय उन्हें नाश कर डालूंगा!
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें