2 शमूएल 20:14

और वह सब इस्राएली गोत्रों में होकर आबेल और बेतमाका और बेरियों के देश तक पहुंचा; और वे भी इकट्ठे होकर उसके पीछे़ हो लिए।

प्रसंग सहित पढ़ें · 2 शमूएल 20

12अमासा तो सड़क के मध्य अपने लोहू में लोट रहा था। तो जब उस मनुष्य ने देखा कि सब लोग खड़े हो गए हैं, तब अमासा को सड़क पर से मैदान में उठा ले गया, और जब देखा कि जितने उसके पास आते हैं वे खड़े हो जाते हैं, तब उस ने उसके ऊपर एक कपड़ा डाल दिया।

13उसके सड़क पर से सरकाए जाने पर, सब लोग बिक्री के पुत्रा शेबा का पीछा़ करने को योआब के पीछे़ हो लिए।

14और वह सब इस्राएली गोत्रों में होकर आबेल और बेतमाका और बेरियों के देश तक पहुंचा; और वे भी इकट्ठे होकर उसके पीछे़ हो लिए।

15तब उन्हों ने उसको बेतमाका के आबेल में घेर लिया; और नगर के साम्हने ऐसा दमदमा बान्धा कि वह शहरपनाह से सट गया; और योआब के संग के सब लोग शहरपनाह को गिराने के लिये धक्का देने लगे।

16तब एक बुध्दिमान रूत्री ने नगर में से पुकारा, सुनो ! सुनो ! योआब से कहो, कि यहां आए, ताकि मैं उस से कुछ बातें करूं।

2 शमूएल 20 पूरा पढ़ें

इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें

KJV தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ