फिर वे कुटिलता का काम नहीं करते, वे उसके मार्गों में चलते हैं।
1क्या ही धन्य हैं वे जो चाल के खरे हैं, और यहोवा की व्यवस्था पर चलते हैं!
2क्या ही धन्य हैं वे जो उसकी चितौनियों को मानते हैं, और पूर्ण मन से उसके पास आते हैं!
3फिर वे कुटिलता का काम नहीं करते, वे उसके मार्गों में चलते हैं।
4तू ने अपने उपदेश इसलिये दिए हैं, कि वे यत्न से माने जाएं।
5भला होता कि तेरी विधियों के मानने के लिये मेरी चालचलन दृढ़ हो जाए!
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें