2 शमूएल 10:18

परन्तु अरामी इस्राएलियों से भागे, और दाऊद ने अरामियों में से सात सौ रथियों और चालीय हजार सवारों को मार डाला, और उनके सेनापति हाोबक को ऐसा घायल किया कि वह वहीं मर गया।

प्रसंग सहित पढ़ें · 2 शमूएल 10

16और हददेजेर ने दूत भेजकर महानद के पार के अरामियों को बुलवाया; और वे हददेजेर के सेनापति शोवक को अपना प्रधान बनाकर हेलाम को आए।

17इसका समाचार पाकर दाऊद ने समस्त इस्राएलियों को इकट्ठा किया, और यरदन के पार होकर हेलाम में पहुंचा। तब अराम दाऊद के विरूद्ध पांति बान्धकर उस से लड़ा।

18परन्तु अरामी इस्राएलियों से भागे, और दाऊद ने अरामियों में से सात सौ रथियों और चालीय हजार सवारों को मार डाला, और उनके सेनापति हाोबक को ऐसा घायल किया कि वह वहीं मर गया।

19यह देखकर कि हम इस्राएल से हार गए हैं, जितने राजा हददेजेर के अधीन थे उन सभों ने इस्राएल के साथ संधि की, और उसके अधीन हो गए। और अरामी अम्मोनियों की और सहायता करने से डर गए।

2 शमूएल 10 पूरा पढ़ें

इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें

KJV தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ