और सगूब से याईर जन्मा, जिसके गिलाद देश में तेईस नगर थे।
20और हूर से ऊरी और ऊरी से बसलेल उत्पन्न हुआ।
21इसके बाद हेस्रोन गिलाद के पिता माकीर की बेटी के पास गया, जिसे उस ने तब ब्याह लिया, जब वह साठ वर्ष का था; और उस से सगूब उत्पन्न हुआ।
22और सगूब से याईर जन्मा, जिसके गिलाद देश में तेईस नगर थे।
23और गशूर और अराम ने याईर की बस्तियों को और गांवों समेत कनत को, उन से ले लिया; ये सब नगर मिलकर साठ थे। ये सब गिलाद के पिता माकीर के पुत्रा हुए।
24और जब हेस्रोन कालेबेप्राता में मर गया, तब उसकी अबिरयाह नाम स्त्री से अशहूर उत्पन्न हुआ जो तको का पिता हुआ।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें