जहां उन का कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती।
46लंगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इस से भला है, कि दो पांव रहते हुए नरक में डाला जाए।
47और यदि तेरी आंख तुझे ठोकर खिलाए तो उसे निकाल डाल, काना होकर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना तेरे लिये इस से भला है, कि दो आंख रहते हुए तू नरक में डाला जाए।
48जहां उन का कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती।
49क्योंकि हर एक जन आग से नमकीन किया जाएगा।
50नमक अच्छा है, पर यदि नमक की नमकीनी जाती रहे, तो उसे किस से स्वादित करोगे? अपने में नमक रखो, और आपस में मेल मिलाप से रहो।।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें