तुम्हारी कोमलता सब मनुष्यों पर प्रगट हो: प्रभु निकट है।
3और हे सच्चे सहकर्मी मैं तुझ से भी बिनती करता हूं, कि तू उन स्त्रियों की सहयता कर, क्योंकि उन्हों ने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे उन और सहकर्मियों समेत परिश्रम किया, जिन के नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं।
4प्रभु में सदा आनन्दित रहो; मैं फिर कहता हूं, आनन्दित रहो।
5तुम्हारी कोमलता सब मनुष्यों पर प्रगट हो: प्रभु निकट है।
6किसी भी बात की चिन्ता मत करो: परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और बिनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख अपस्थित किए जाएं।
7तब परमेश्वर की शान्ति, जो समझ से बिलकुल परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी।।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें