इस स्थान में विवाह करके बेटे- बेटियां मत जन्मा।
1यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,
2इस स्थान में विवाह करके बेटे- बेटियां मत जन्मा।
3क्योंकि जो बेटे- बेटियां इस स्थन में उत्पन्न हों और जो माताएं उन्हें जनें और जो पिता उन्हें इस देश में जन्माएं,
4उनके विषय यहोवा यों कहता है, वे बुरी बुरी बीमारियों से मरेंगे। उनके लिये कोई छाती न पीटेगा, न उनको मिट्टी देगा; वे भूमि के ऊपर खाद की नाई पड़े रहेंगे। वे तलवार और महंगी से मर मिटेंगे, और उनकी लोथें आकाश के पक्षियों और मैदान के पशुओं का आहार होंगी।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें