अर्थात् एक अविनाशी और निर्मल, और अजर मीरास के लिये।
2और परमेश्वर पिता के भविष्य ज्ञान के अनुसार, आत्क़ा के पवित्र करने के द्वारा आज्ञा मानने, और यीशु मसीह के लोहू के छिड़के जाने के लिथे चुने गए हैं। तुम्हें अत्यन्त अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।।
3हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर और पिता का धन्यवाद दो, जिस ने यीशु मसीह को मरे हुओं में से जी उठने के द्वारा, अपनी बड़ी दया से हमें जीवित आशा के लिये नया जन्म दिया।
4अर्थात् एक अविनाशी और निर्मल, और अजर मीरास के लिये।
5जो तुम्हारे लिये स्वर्ग में रखी है, जिन की रक्षा परमेश्वर की सामर्थ से, विश्वास के द्वारा उस उद्धार के लिये, जो आनेवाले समय में प्रगट होनेवाली है, की जाती है।
6और इस कारण तुम मगन होते हो, यद्यपि अवश्य है कि अब कुछ दिन तक नाना प्रकार की परीक्षाओं के कारण उदास हो।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें