इस के बाद पौलुस अथेने को छोड़कर कुरिन्थुस में आया।
1इस के बाद पौलुस अथेने को छोड़कर कुरिन्थुस में आया।
2और वहां अक्विला नाम एक यहूदी मिला, जिस का जन्म पुन्तुस का था; और अपनी पत्नी प्रिस्किल्ला समेत इतालिया से नया आया था, क्योंकि क्लौदियुस ने सब यहूदियों को रोम से निकल जाने की आज्ञा दी थी, सो वह उन के यहां गया।
3और उसका और उन का एक ही उद्यम था; इसलिये वह उन के साथ रहा, और वे काम करने लगे, और उन का उद्यम तम्बू बनाने का था।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें