नहेमायाह 11:15

फिर लेवियों में से शमायाह जो हश्शूब का पुत्रा था, यह अज्रीकाम का पुत्रा, यह हुशब्याह का पुत्रा, यह बुन्नी का पुत्रा था।

प्रसंग सहित पढ़ें · नहेमायाह 11

13और इसके दो सौ बयालीस भाई जो पितरों के घरानों के प्रधान थे; और अमशै जो अजरेल का पुत्रा था, यह अहजै का पुत्रा, यह मशिल्लेमोत का पुत्रा, यह इम्मेर का पुत्रा था।

14और इनके एक सौ अट्ठाईस शूरवीर भाई थे और इनका रखवाल हग्गदोलीम का पुत्रा जब्दीएल था।

15फिर लेवियों में से शमायाह जो हश्शूब का पुत्रा था, यह अज्रीकाम का पुत्रा, यह हुशब्याह का पुत्रा, यह बुन्नी का पुत्रा था।

16ओर शब्बत और योजाबाद मुख्य लेवियों में से परमेश्वर के भवन के बाहरी काम पर ठहरे थे।

17और मत्तन्याह जो मीका का पुत्रा और जब्दी का पोता, और आसाप का परपोता था; वह प्रार्थना में धन्यवाद करनेवालों का मुखिया था, और बकबुक्याह अपने भाइयों में दूसरा पद रखता था; और अब्दा जो शम्मू का पुत्रा, और गालाल का पोता, और यदूतून का परपोता था।

नहेमायाह 11 पूरा पढ़ें

इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें

KJV தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ