उत्पत्ति 36:15

एसाववंशियों के अधिपति ये हुए : अर्थात् एसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तो तेमान अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति,

प्रसंग सहित पढ़ें · उत्पत्ति 36

13और रूएल के ये पुत्रा हुए; अर्थात् नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा : एसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए।

14और ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी, और सिबोन की नतिनी और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्रा हुए : अर्थात् उस ने एसाव के जन्माए यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया।

15एसाववंशियों के अधिपति ये हुए : अर्थात् एसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तो तेमान अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति,

16कोरह अधिपति, गाताम अधिपति, अमालेख अधिपति : एलीपज वंशियों मे से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए : और ये ही आदा के वंश में हुए।

17और एसाव के पुत्रा रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात् नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति: रूएलवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए; और ये ही एसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए।

उत्पत्ति 36 पूरा पढ़ें

इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें

KJV தமிழ் తెలుగు ಕನ್ನಡ