वह तारों को गिनता, और उन में से एक एक का नाम रखता है।
2यहोवा यरूशलेम को बसा रहा है; वह निकाले हुए इस्राएलियों को इकट्ठा कर रहा है।
3वह खेदित मनवालों को चंगा करता है, और उनके शोक पर मरहम- पट्टी बान्धता है।
4वह तारों को गिनता, और उन में से एक एक का नाम रखता है।
5हमारा प्रभु महान और अति सामर्थी है; उसकी बुद्धि अपरम्पार है।
6यहोवा नम्र लोगों को सम्भलता है, और दुष्टों को भूमि पर गिरा देता है।।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें