फिर शूहा के भाई कलूब से एशतोन का पिता महीर उत्पन्न हुआ।
9और याबेस अपने भइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, कि मैं ने इसे पीड़ित होकर उत्पन्न किया।
10और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, कि भला होता, कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उस से पीड़ित त होता ! और जो कुछ उस ने मांगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।
11फिर शूहा के भाई कलूब से एशतोन का पिता महीर उत्पन्न हुआ।
12और एशतोन के वंश में रामा का घराना, और पासेह और ईर्नाहाश का पिता तहिन्ना उत्पन्न हुए, रेका के लोग ये ही हैं।
13और कनज के पुत्रा, ओत्नीएल और सरायाह, और ओत्नीएल का पुत्रा हतत।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें