हे यहोवा, तू ने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है।
63जितने तेरा भय मानते और तेरे उपदेशों पर चलते हैं, उनका मैं संगी हूं।
64हे यहोवा, तेरी करूणा पृथ्वी में भरी हुई है; तू मुझे अपनी विधियां सिखा!
65हे यहोवा, तू ने अपने वचन के अनुसार अपने दास के संग भलाई की है।
66मुझे भली विवेक- शक्ति और ज्ञान दे, क्योंकि मैं ने तेरी आज्ञाओं का विश्वास किया है।
67उस से पहिले कि मैं दु:खित हुआ, मैं भटकता था; परन्तु अब मैं तेरे वचन को मानता हूं।
इस पद को अन्य भाषाओं में भी पढ़ें